An Introduction

कॉलेज : एक परिचय (An Introduction)
विनायक पीजी  कॉलेज राजस्थान के शिक्षा नगरी सीकर की एक विशिष्ट संस्था है संस्था का जन्म संचालन विवेक कॉलोनी के विवेक परिवार लोकोपरी प्रवृति की देंन है उच्च आदर्शो से उच्च प्रेरित विनायक परिवार शिक्षा प्रसार के लिए अग्रणीय रहा है।
आज से 20 वर्ष पूर्व इस संस्थान की स्थापना हुई| इस संस्था ने 2007 में B.A. B.SC. तथा 2010 में M.SC. (CHEMISTRY) व सत्र 2021-22 में चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम B.A. B.ED. B.SC B.ED. प्रारंभ किया|      
शारीरिक एवं नैतिक शिक्षा पर पर्याप्त ध्यान दिया जाता है। फलस्वरूप महाविद्यालय व्यक्तित्व निर्माण और विकास के उचित अवसर प्रदान करता है। विद्यार्थी पूर्णतः अनुशासित और अध्ययनशील हैं। परीक्षा परिणाम सदैव रिकॉर्ड स्तर के रहते हैं। योग्यता सूची में विद्यार्थियों ने कई बार अपना स्थान बनाया है। खेल-कूद के क्षेत्र में भी महाविद्यालय अपनी श्रेष्ठता बनाये हुए है।
महाविद्यालय का अपना तीन मंजिला भवन है जो विवेक कॉलोनी सीकर के शांत और सुरमय वातावरण में स्थित है और पश्चिमी रेलवे के सीकर -जंक्शन रेलवे स्टेशन ब बस स्टैंड से करीब 2 किलोमीटर एवं जयपुर झुंझुनू एवं बीकानेर मुख्य सड़क मार्ग से 1 किलोमीटर की दुरी स्थित है  इसके अतिरिक्त इसमें प्रचुर फर्नीचर व अन्य उपकरण, खेल मैदान, टेबल टेनिस, पुस्तकालय-वाचनालय व बुक-बैंक, सुसज्जित वातानुकूलित कम्प्यूटर लैब, भूगोल प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशालाएँ, वानस्पतिक उद्यान, RO Water Purifier System, CCTV कैमरे,  एवं छात्राओं के लिए पृथक कॉमन रूम आदि अनेक सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

our testimonials